फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा हाईटेंशन खंभा, नौ गांवों में बिजली ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 06 Oct 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव पुलिस चौकी के उदईपुर-गुगुरा के पास अवैध खनन में लगे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने हाईटेंशन लाइन के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। खंभा टूटने से पसेमा सबस्टेशन से जुड़े नौ गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा हाईटेंशन लाइन का खंभा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के उदईपुर-गुगुरा मार्ग पर सोमवार देर शाम मिट्टी के अवैध खनन व परिवहन में लगे एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ने हरीपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर से खंभा टूट गया, जिससे पसेमा सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले नौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर शाम जेसीबी से मिट्टी की खोदाई कर ट्रैक्टरों और डंपरों से उसकी ढुलाई की जा रही थी। इस दौरान ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते रहे।

Trending Videos

http://



आधी रात से बिजली आपूर्ति बाधित

ग्रामीणों ने पुलिस और खनन विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध खनन होने का आरोप लगाया है। हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने से सोमवार आधी रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह बिजली न होने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई।
विज्ञापन

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि रातभर मिट्टी लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ने के कारण इस ओर पुलिस की गश्त भी नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर रोक लगाने और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे तक विद्युत विभाग की ओर से टूटे खंभे को दुरुस्त करने की व्यवस्था भी शुरू नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें