फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपने घरों के आसपास की सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरवा पा रहे माननीय, जनता परेशान…विधायकों ने कही ये बात

Tue, 07 Oct 2025 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में विधायकों के घरों और कार्यालयों के आसपास की सड़कें ही गड्ढों से बदहाल हैं। सुरेंद्र मैथानी के मकान के पास करोड़ों की सड़क टूटी है। वहीं नीलिमा कटियार और अमिताभ बाजपेई के कार्यालयों के पास हाल में कराया गया घटिया पैचवर्क उखड़ने लगा है।
विज्ञापन
डबल पुलिया नहरिया रोड पर विधायक सुरेंद्र मैथानी के घर के पास जर्जर सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के विधायक अपने घरों, कार्यालयों के आसपास की सड़कों के गड्ढे ही नहीं भरवा पा रहे। खुद हिचकोले खा रहे हैं और शहरवासी भी परेशान हैं। अमर उजाला ने सोमवार को विधायकों के घरों, कार्यालयों के आसपास की सड़कों का जायजा लिया, तो हकीकत सामने आई। पूछने पर कई राहगीर कटाक्ष किया कि स्मार्ट सिटी के माननीय जब अपने आसपास की सड़कें ही नहीं बनवा पा रहे तो उनसे अन्य क्षेत्रों को चमाचम करने की क्या उम्मीद की जाए। यदि सड़कें बनीं या पैचवर्क कराया गया तो वह भी इतना घटिया होता है कि चंद दिनों से लेकर कुछ महीनों में ही स्थिति जस की तस हो जाती है।

विज्ञापन

काकादेव सर्वोदय नगर आरएस पुरम विधायक अमिताभ बाजपेई वाली रोड जर्जर हो गई - फोटो : amar ujala
सुरेंद्र मैथानी के निर्माणाधीन मकान के पास सड़क पर गड्ढे
भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के पांडुनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास डबल पुलिया रोड टूट गई है। गड्ढों में पानी भरा नजर आया। मौरंग भी पड़ी थी। यह सड़क डबल पुलिया से जेके मंदिर होते हुए लोहारन भट्ठा जाती है। करीब 12.5 करोड़ से बनी इस सड़क पर शास्त्रीनगर चेन फैक्टरी मोड़ के पास, पुरानी रेलवे पटरी के पास, जेके मंदिर चौराहे के पास गड्ढे हैं। दो स्थानों में सड़क की गिट्टी भी गायब हो गई है।

कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय के पास सड़क पर पेचवर्क का हाल - फोटो : amar ujala
नीलिमा कटियार के कार्यालय के पास उखड़ा पैचवर्क
भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के आवास विकास कालोनी में सिलिंडर चौराहे के पास स्थित कार्यालय के आसपास की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए किया गया पैचवर्क चंद दिनों में ही उखड़ने लगा। वहां से एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल मार्ग पर पैचवर्क से बजरी उखड़कर आसपास सड़क पर फैल गई। इससे दोपहिया वाहन सवार फिसल रहे हैं। हादसे का खतरा है। कमोबेश यही हालत सिलिंडर चौराहे से बगिया रोड तक और केशव वाटिका पार्क के सामने भी है।

विधायक नीलिमा कटियार के घर के पास विनायकपुर में मुख्य रोड पर पैचवर्क नहीं किया गया - फोटो : amar ujala
अमिताभ बाजपेई के आवास के पास भी बजरी फैली
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के आरएसपुरम स्थित आवास के पास मुख्य मार्ग देवकी चौराहा - छपेड़ा पुलिया रोड पर ताजा पैचवर्क उखड़ गया है। आसपास बजरी फैली थी। आसपास के लोगों ने बताया कि इस व्यस्त सड़क पर दो दिन पहले ही पैचवर्क कराया गया था। गड्ढे भर गए पर पैचवर्क की हालत देखकर लग रहा है कि कुछ दिन में हालत उससे भी बदतर हो जाएगी।

विधायक हसन रूमी की गली के बाहर सड़क पर फैली बजरी - फोटो : amar ujala
दो विधायकों का आवास, सड़क की हालत जर्जर
कानपुर। सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी और कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी के केडीए स्थित आवास के पास रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। केडीए चौराहे से लेकर खट्टा मीठा चौराहा और गल्ला गोदाम चौराहे पर जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि विधायकों का इस रूट से रोजाना कई बार आवागमन होता है। इसके बाद भी रोड को बनवाने की कोई भी विधायक सुध नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासी मोनू, फैज़ान समेत अन्य लोगों का कहना है कि हाल ही में रोड में पैचवर्क न करके गलियों में किया गया है।

सुरेंद्र मैथानी विधायक - फोटो : amar ujala
डबल पुलिया पर नाली पर अतिक्रमण की वजह से सड़क पर पानी बह रहा था, आज उसे हटवाया है, मंगलवार तक पूरा साफ होने के बाद रात से ही सड़क बननी शुरू हो जएगी। पीडब्ल्यूडी की दो दिन पहले से ही तैयारी थी लेकिन इस अतिक्रमण की वजह से रुकना पड़ा।  -सुरेंद्र मैथानी विधायक, गोविंदनगर

नीलिमा कटियार - फोटो : amar ujala
कई जगहों पर सड़कों पर पैचवर्क कराया गया लेकिन बारिश की वजह से सड़क बार-बार उखड़ रही है। आज भी 67 लाख से बनने वाली एक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया है लेकिन उससे दो तीन दिन बाद जब नमी सूख जाएगी तक बनना शुरू होगी। इस बार देर तक बारिश से यह दिक्कत उठानी पड़ रही है।  -नीलिमा कटियार विधायक कल्याणपुर

अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक आर्यनगर - फोटो : amar ujala
जहां मैं रहता हूं वह मेरा विधानसभा क्षेत्र नहीं है लेकिन यहां भी सड़क की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की वजह से रात में टहलना फिलहाल बंद कर रखा है। आज ही मैंने विभाग के अभियंता को फोन करके सड़क चलने लायक बनाने के कहा है।  -अमिताभ बाजपेई, विधायक आर्यनगर
विज्ञापन

मोहम्मद हसन रूमी, सपा विधायक छावनी - फोटो : amar ujala
मेरे क्षेत्र में अधिकतर सड़कें बन गई हैं, एक दो सड़कें टूटी हैं उन्हें नगर निगम से कहकर बनवा रहा हैूं। इसके बाद भी यदि कोई सड़क खराब है तो उसे भी बनवा दी जाएगी।  -मो. हसन रूमी, विधायक छावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें