फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कोहरे की मार: चकेरी एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा; बेंगलुरु समेत कई फ्लाइट्स घंटों लेट

Tue, 23 Dec 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में घने कोहरे के कारण सोमवार को बेंगलुरु और दिल्ली समेत सभी प्रमुख शहरों की फ्लाइट्स तीन घंटे तक लेट रहीं, जिससे चकेरी एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
देरी से चकेरी एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहरे के कारण सोमवार को बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट देर से आईं। हैदराबाद की फ्लाइट एक घंटा देरी से 1:46 बजे आई और 2:31 बजे गई। इसमें 164 यात्री आए और 167 यात्री गए। बंगलूरू की फ्लाइट तीन घंटा 15 मिनट देरी से 3:20 बजे आई और 4:08 बजे गई। इसमें 163 यात्री आए और 128 यात्री गए।

विज्ञापन

इसी तरह, दिल्ली की फ्लाइट 43 मिनट देरी से 2:43 बजे आई और 3:37 बजे गई। इसमें 169 यात्री आए और 185 यात्री गए। वहीं, मुंबई की फ्लाइट 27 मिनट देरी से 3:02 बजे आई 3:54 बजे गई। इसमें 187 यात्री आए और 172 यात्री गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि कोहरे के कारण उड़ान में देरी हो रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें