कानपुरियम संस्था के संयोजक मनोज कपूर
‘कानपुरीयम’ संयोजक मनोज ने किया शोध पुस्तकों का लेखन और संपादन
शिवाला में 25 जुलाई 1949 को जन्मे मनोज कपूर ने मनोविज्ञान से एम.ए. किया और अपने शहर के इतिहास, दर्शनशास्त्र, चित्रकला और मनोविज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में शोध कार्य किया। ‘कानपुर: स्थापना का इतिहास’, ‘कानपुर कल, आज और कल’, ‘मालवा में बौद्ध धर्म’, ‘कानपुर चर्चा’, ‘चीनी चित्रकला’ जैसी शोध पुस्तकों का लेखन और संपादन करने वाले मनोज कपूर साल 1995 से ‘कानपुरीयम’ संस्था चला रहे हैं। मनोज बताते हैं कि कानपुर के अरौल और मकनपुर इलाके को इतिहास के झरोखों में बौद्धकालीन अयोध्या कहा जाता है। इस जगह पर महात्मा गौतमबद्ध ने 16वां वर्षावास किया था। मनोज बताते हैं कि कानपुर के मूल में गंगा तट पर बसा ‘कान्हपुर’ ग्राम ही है। ‘कान्हपुर’ ग्राम कब और किसने बसाया, इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए यक्ष प्रश्न रहा है।