फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटीयन ने लगाई फांसी, कमरे से मिली बीयर की बोतल और कागज के टुकड़े, एक दोस्त ने कही ये बात

Thu, 19 Apr 2018 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मृतक की फाइल फोटो
कानपुर आईआईटी के पीएचडी छात्र के सुसाइड की खबर सुनकर उसके दोस्त और घरवाले भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि भीम ने ऐसा कदम उठा लिया। भीम के दोस्तों ने बताया कि वह बेहद खुशमिजाज था। डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि भीम का एकेडमिक रिकार्ड खंगाला गया तो मालूम हुआ कि वह पढ़ाई में काफी अच्छा था। इससे पता चलता है कि पढ़ाई को लेकर उसे कोई प्रेशर नहीं था।
 
विज्ञापन

2 of 7
हास्टल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
भीम को जिम और स्वीमिंग का शौक था। मंगलवार शाम क्रिकेट खेलने के बाद वह जिम गया और वापस आकर मेस में सबके साथ खाना भी खाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक की फाइल फोटो
बुधवार सुबह चूंकि सबको क्लास और लैब में जाना था, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। शाम को भीम के न दिखने पर चिंता हुई। भीम के एक दोस्त ने बताया कि वह जब भी खाली रहता था तो मोबाइल पर किसी से बात करता था।
 

4 of 7
हास्टल के बाहर खड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
कहीं गर्लफ्रेंड का चक्कर तो नहीं 
भीम के कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका आईआईटी की पूर्व छात्रा से अफेयर था। वह बंगलुरू में नौकरी करती है। कुछ दिन पहले भीम की गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं इसी चक्कर में तो भीम ने आत्महत्या नहीं कर ली।

 
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में मंगाया गया फीजर - फोटो : अमर उजाला
एडवेंचर और घूमने का था शौक
भीम अपने दोस्तों के साथ हमेशा घूमने जाता था। हाल ही में वह फरीदाबाद के अपने पुराने दोस्तों के साथ अप्रैल में जयपुर घूमने गया था। इसकी फोटो भी उसने फेसबुक पर अपलोड की है। इसके अलावा उत्तराखंड, सिक्किम, सहित कई अन्य जगहों की फोटो भी भीम ने फेसबुक पर शेयर की हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
हास्टल के बाहर खड़े छात्र, पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एनआईटी से एमटेक, एचिलॉन से बीटेक  
भीम ने 2009 में 12वीं की पढ़ाई रावल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद 2013 में एचिलॉन इंस्टीट्यृूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। 2016 में एनआईटी से एमटेक करने के बाद पीएचडी करने के लिए भीम आईआईटी कानपुर आ गया।  यहां वह प्रो. जे रामकुमार के अंडर में पीएचडी कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीन, प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
कमरे से मिली बीयर की बोतल 
भीम के कमरे से पुलिस को बीयर की बोतल और कुछ कागज के फटे टुकड़े मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ लिखकर फाड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें