भीषण दुर्गंध और गंदगी फैल रही
अभिभावक उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने देते। जलकुंभी के कारण लोग तालाब में कूड़ा-कचरा फेंकने लगे हैं, जिसके सड़ने से भीषण दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। आसपास के घरों में लोग संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम नरवल को शिकायती पत्र सौंपा है।
पुरवामीर गांव में बदहाली का शिकार ऐतिहासिक तालाब
- फोटो : amar ujala
5,000 की आबादी को मिलेगी बड़ी राहत
उनकी मांग है कि तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाए। जलकुंभी को पूरी तरह साफ कर पांच साल पुरानी स्थिति में लौटाया जाए। यदि तालाब साफ हो जाए, तो 5,000 की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी और गांव की पहचान फिर से लौट आएगी।