फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सूदखोरों की पिटाई से आहत सीएसजेएमयू के हेड क्लर्क ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 11 Jun 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू के हेड क्लर्क ने फंदा लगाकर जान दे दी। विश्वविद्यालय के परिसर स्थित आवास में फंदा लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
राकेश गौड़ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के वित्त विभाग के हेड क्लर्क का शव बुधवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक क्लर्क पर 30 लाख रुपये का कर्ज था। इसे वसूलने के लिए सूदखोर अक्सर धमकाते रहते थे। बीते दिनों पिटाई भी की थी। इसी से आहत होकर ही उन्होंने जान दे दी।

विज्ञापन


गोरखपुर के सीपीगंज निवासी राकेश गौड़ (50) छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में वित्त विभाग में हेड क्लर्क थे। पत्नी सरिता देवी पारिवारिक समारोह के चलते पांच जून को गोरखपुर स्थित मायके गई थी। गाड़ी खरीदने-बेचने का काम करने वाला बेटा अमन पत्नी के साथ रहता है। उसने बताया कि पिता रोज की तरह रात में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब बाहर नहीं निकले तो सुबह करीब दस बजे जगाने गए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

विज्ञापन

सीएसजेएमयू  - फोटो : सीएसजेएमयू
बाहर से खिड़की खोली, तो कमरे में पिता का शव लटकते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अमन ने बताया कि पिता पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। इनमें से पांच से सात लाख रुपये का बैंक का कर्ज है। बाकी जानने वालों से ले रखा था। ये लोग कर्ज मांगने के लिए आए दिन घर आते थे। 15 दिन पहले विनायकपुर निवासी एक युवक ने चार लोगों के साथ आकर पिता से अपना पैसा मांगा।

देने में असमर्थता जताने पर उनके साथ मारपीट की। अमन ने बताया कि मां पुष्पा के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के बाद पिता ने 2018 में दूसरी शादी की थी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें