फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फैक्टरी एरिया में माल चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल कार भी बरामद

Wed, 11 Jun 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फैक्टरी एरिया में माल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रेकी में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर थानाक्षेत्र में दुकान के बाहर रखी लोहे की प्लेटें चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सात कुंतल वजन की 12 प्लेटें, चोरी में इस्तेमाल लोडर और रेकी करने वाली कार बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में बर्रा आठ निवासी सुशील गिरि, जरौली फेस टू निवासी उमेश गिरि और संदीप गिरि व गाजीपुर के थाना सैदपुर के धर्मापुर गांव निवासी कृष्ण गिरि व धनंजय गिरि शामिल हैं। इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को हाईवे ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया है। ये पांचों आरोपी दो टीम बनाकर घटना को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
एक टीम में शामिल लोग कार से घूम-घूमकर इलाके में रेकी कर चिह्नित करती है। लोडर वाली टीम के तीन सदस्य पहुंचकर माल चोरी कर लेते थे। चोरी के समय पहली टीम कुद दूर पर रहकर निगरानी करती है। आरोपियों के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें