चकेरी में इलेक्ट्रीशियन ने नशे की हालत में पत्नी से मारपीट की। नाराज पत्नी ने पुलिस बुला ली और उसे हवालात पहुंचा दिया। नशा उतरा तो सुबह परिजन उसे छुड़ाकर वापस घर ले आए। लौटने पर उसने दोबारा पत्नी से मारपीट की और फंदे से लटककर जान दे दी। चिश्तीनगर अन्ना चौराहा निवासी अतुल कुमार (42) पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। परिवार में पत्नी दया, दो बच्चे अनिकेत व सिम्मी हैं।
पहली पत्नी की मृत्यु के बाद अतुल ने दया से प्रेम विवाह किया था। दया के अनुसार मंगलवार रात अतुल ने नशे की हालत में उससे मारपीट की। उसने चकेरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस अतुल को पकड़ ले गई और हवालात में डाल दिया। नशा उतरा तो कार्रवाई न करने की बात कहते हुए सुबह घर ले आए। लौटने के बाद उसने पिता जयराम प्रसाद से कुछ देर बातचीत की, फिर दोबारा उससे मारपीट की।