फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 1600 करोड़ के महाघोटाले में फंसा HDFC बैंक, जानकारी छिपाने पर मैनेजर और कर्मचरी पर FIR, ये है मामला

Fri, 27 Mar 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने 1600 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी न देने पर एचडीएफसी बैंक लालबंगला के प्रबंधक व कर्मियों पर एफआईटार दर्ज की है। यह मामला श्यामनगर लूट कांड की जांच के दौरान सामने आया था।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक शाखा, लाल बंगला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 1600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले ने अब कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है। चकेरी पुलिस ने लालबंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पुलिस द्वारा बार-बार कानूनी नोटिस दिए जाने के बावजूद बैंक ने करोड़ों के ट्रांजेक्शन का ब्योरा साझा नहीं किया, जिससे इतनी बड़ी जांच अधर में लटक गई है।

विज्ञापन

इस पूरे मामले की जड़ 16 फरवरी को श्यामनगर में हुई लाखों की लूट से जुड़ी है। लूट की जांच के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों (वासिद और अरशद) की कुंडली खंगाली, तो परत दर परत 1600 करोड़ रुपये के विशालकाय नेटवर्क का खुलासा हुआ। 'पप्पू छुरी' गैंग और उससे जुड़े गुर्गों ने शहर के कई बैंकों के जरिए इस भारी-भरकम राशि का लेन-देन किया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला हवाला या बड़े साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है।

महीने भर तक पुलिस को 'टहलाता' रहा बैंक
विवेचक उपनिरीक्षक कुलदीप के अनुसार, साइबर क्राइम थाने के माध्यम से 24 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच बैंक को कई बार विधिक नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए। स्पष्ट निर्देश थे कि संदिग्ध खातों और दस्तावेजों की जानकारी दी जाए। बावजूद इसके, बैंक प्रबंधन ने कोई सहयोग नहीं किया। जांच में अड़ंगा डालने और सरकारी आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने गुरुवार रात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

">http://



रडार पर कई बैंक, चार टीमें कर रहीं तलाश

थाना चकेरी प्रभारी के मुताबिक, इस मामले के कई मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अब उन अन्य बैंकों की भी सूची तैयार कर रही है जहां से 'पप्पू छुरी' गैंग ने लेन-देन किया था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य बैंक अधिकारी भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें