फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBTU Convocation: 10 जुलाई को मेधावियों को मिलेंगे 54 पदक, पहली बार होगा 'मां-बेटी सम्मेलन', पढ़ें पूरी डिटेल

Sat, 13 Jun 2026 02:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एचबीटीयू का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेधावियों को 54 पदक दिए जाएंगे। इस बार दीक्षांत समारोह के बाद पहली बार मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन और स्कूली छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी। 
विज्ञापन
एचबीटीयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में मेधावियों को 53 मेडल और एक एल्युमिनाई स्पांसर समेत कुल 54 पदक दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थान के पूर्व छात्र राजेंद्र जालान शामिल होंगे। पहली बार दीक्षांत के बाद मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

एचबीटीयू और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक ही दिन है। पहले एचबीटीयू में समारोह होगा। विश्वविद्यालय की ओर से मेधावियों की सूची फाइनल हो रही है। दीक्षांत में कुल 54 मेडल दिए जाएंगे। कुलाधिपति केवल स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी के मेधावियों को सम्मानित करेंगी। कुलपति विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों को बताया जाएगा। छात्रों के बीच भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बने, भारत सरकार या राज्य सरकार के अच्छे कार्याें पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

समारोह से पहले स्कूली छात्रों की होगी प्रतियोगिताएं
दीक्षांत समारोह से पहले स्कूली छात्रों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। विश्वविद्यालय के गोद लिए परिषदीय स्कूल के छात्रों के लिए भाषण, चित्रकला और कहानी सुनाने की प्रतियोगिता और नौ से 12 स्कूल के बच्चों के लिए भाषण का आयोजन किया जाएगा। इनके विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता के विजेता को मंच से भाषण सुनाना होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से कराए जाएंगे कार्यक्रम
  • 100 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
  • मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
  • उन्नाव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट दी जाएगी।
  • परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट दिए जाएंगे।
  • गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान चलेंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में कुल 54 मेडल दिए जाएंगे। राजभवन से जारी निर्देशानुसार ही दीक्षांत आयोजित किया जाएगा। मेधावियों की लिस्ट तैयार हो रही है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।  -प्रो. समशेर, कुलपति एचबीटीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें