फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हसन रूमी का 24 घंटे का सत्याग्रह, ढपली बजाकर और नारेबाजी से समाप्त, राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी का 24 घंटे का सत्याग्रह शुक्रवार दोपहर उनके आवास पर समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ढपली बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
कैंट विधायक हसन रूमी का सत्याग्रह खत्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी द्वारा शुरू किया गया 24 घंटे का सांकेतिक सत्याग्रह शुक्रवार दोपहर समाप्त हो गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे से विधायक के आवास पर शुरू हुए इस अनूठे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन

सत्याग्रह के दौरान विधायक हसन रूमी और उनके समर्थकों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अनोखे अंदाज में ढपली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसने राजनीतिक गलियारों में खासा ध्यान खींचा। कार्यकर्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सरकारों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

http://



राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सत्याग्रह के समापन के अवसर पर कैंट क्षेत्र की एसीपी प्रियंका बाजपेई मौके पर पहुंचीं। विधायक हसन रूमी ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में देश के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर अपनी मांगें और सरकार के खिलाफ असंतोष दर्ज कराया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें