कानपुर मे धागा कारोबारी की पत्नी हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को घटना का नाट्य रूपांतरण किया। तीन घंटे तक चली पड़ताल के बाद सबसे बड़े सवाल को लगभग सुलझ लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस और फोरेंसिक टीम का कहना है कि हर्षिता ने फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की थी। धक्का देने के आरोप को जांच टीम ने नकार दिया है। उधर हर्षिता के परिजन भी जांच से संतुष्ट हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हर्षिता हत्या कांड
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान, कोहना पुलिस और फोरेंसिक टीम कोहना के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 706 में पहुंची। जिस खिड़की से हर्षिता गिरी थी यहां से पुलिस कर्मियाें ने करीब तीस किलो वजन के पुतले को धक्का दिया। पुतला जहां पर गिरा, वहां पर मार्किंग की गई। इसके बाद उसी जगह से पुतले को फिर से कुदाया गया। इस बार पुतला लगभग वहीं गिरा, जहां हर्षिता का शव पड़ा मिला था। इससे साबित होता है कि हर्षिता ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
3 of 6
ऐसे हुई थी हर्षिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ये तथ्य अहम
सीओ के मुताबिक जब पुतले को धक्का दिया गया तो वह अपार्टमेंट की दीवार से करीब एक मीटर की दूरी पर गिरा जबकि कूदने पर ये दूरी चार मीटर से थोड़ी अधिक थी। इस पर सीओ का कहना है कि जब किसी को जबरन ऊंचाई से धक्का दिया जाता है तो वह बचने के लिए प्रयास करता है। जिससे वह अपार्टमेंट की नीचे दीवार से कम दूरी पर गिरता। पर, यहां अपार्टमेंट की दीवार से शव की दूरी अधिक थी जोकि कूदने पर ही संभव है।
4 of 6
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फ्लैट की हुई जांच
जांच के दौरान हर्षित के पिता पदम अग्रवाल, मां संतोष व बड़ी बहन गीतिका भी मौजूद रहीं। पूरे नाट्य रूपांतरण की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पूरे फ्लैट की छानबीन की। पुलिस को हर्षिता का पर्स और कार की चाबी मिली।
विज्ञापन
5 of 6
हर्षिता हत्या कांड (हर्षिता की मौत का किया गया रिक्रियेशन)
- फोटो : अमर उजाला
डीबीआर की फोरेंसिक लैब में होगी जांच
फ्लैट के ड्राइंग रूम और बाहर गैलरी में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जांच में पता चला था कि कई महीनों से रिकॉर्डिंग बंद थी। कैमरे के तार निकाले गए थे। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लिया था। सीओ ने बताया कि जांच के लिए डीवीआर को लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
हर्षिता हत्या कांड (हर्षिता की मौत का किया गया रिक्रियेशन)
- फोटो : अमर उजाला
ये है घटना
मोतीविहार रावतपुर निवासी कागज कारोबारी पदम अग्रवाल ने बेटी हर्षिता की शादी दो साल पहले एल्डोराडो अपार्टमेंट निवासी धागा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल से की थी। छह जुलाई को फ्लैट से गिरकर हर्षिता की मौत हो गई थी। मामले में हर्षिता केपति उत्कर्ष, ससुर सुशील व सास रानू दहेज हत्या केआरोप में जेल में बंद हैं।