फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: अनियंत्रित कार दुकानों को रौंदते हुए घर में घुसी, एक युवक की मौत और चार गंभीर घायल, रेफर

Fri, 06 Feb 2026 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार चार दुकानों को तोड़कर घर में घुस गई, जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने दुकानों को रौंदते हुए घर में मारी टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में  बिधूना से इटावा की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने शुक्रवार को कस्बा भरथना में मंदिर दान सहाय के पास भीषण सड़क हादसा कर दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चार दुकानों को तोड़ती हुई, एक घर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

घायलों की पहचान सूर्यांश निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी इटावा, पंकज निवासी रबपुरा थाना वैदपुरा जिला इटावा, अंकित कुमार निवासी रूबपुरा थाना वैदपुरा, हरिओम निवासी रूबपुरा थाना वैदपुरा और निखिल निवासी आईटी चौराहा इटावा के रूप में हुई। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भरथना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, सूर्यांश और पंकज सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया। इटावा ले जाते समय रास्ते में ही सूर्यांश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें