फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली पर मुस्तैद हैलट प्रशासन, 20 बेड की बर्न यूनिट तैयार, डॉक्टरों की विशेष टीमें बैकअप पर तैनात

Sat, 07 Nov 2026 03:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में दिवाली पर किसी भी अग्निकांड से निपटने के लिए 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार की गई है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
हैलट स्थित बर्न वार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिवाली पर किसी भी अप्रिय स्थिति या अग्निकांड से निपटने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं। जलने से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल परिसर में 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार की गई है। प्लास्टिक सर्जन और जनरल सर्जन समेत प्रमुख क्लीनिकल विभागों की विशेष टीमें बैकअप के रूप में तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां आगामी आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं, ताकि स्टाफ की कमी न हो और मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल के कंट्रोल रूम नंबर 8887311393 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें