फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कटरी के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में, यहां दो से तीन फीट भरा है पानी

Mon, 23 Sep 2024 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भगवानदीन पुरवा, लक्ष्मणपुरवा, दिबनीपुरवा, मंगलपुर में अभी भी दो से तीन फीट पानी भरा है। रामपुर का प्राइमरी स्कूल भी बाढ़ की चपेट में है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में चार दिन बाद मामूली कमी आई है, लेकिन कटरी के आधा दर्जन से ज्यादा गांव अभी बाढ़ की चपेट में हैं। खेत में पानी भरने से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गंगा बैराज के आसपास स्थित भगवानदीन पुरवा, लक्ष्मणपुरवा, दिबनीपुरवा, मंगलपुर, ढारनपुरवा, रामपुर आदि क्षेत्रों में पांच दिन से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव में पांच से सात फीट तक पानी भर गया था। रविवार सुबह गंगा के जलस्तर में कुछ कमी आई। जिससे गांव में भरा पानी कुछ घटा, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। रामपुर का प्राइमरी स्कूल भी बाढ़ की चपेट में है। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन ट्रैक्टर लगा रखे हैं। गांव से निकलकर ग्रामीण शहर आकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक गांवों में ना तो राहत सामग्री भेजी गई है और न ही मदद का एलान किया गया है। ग्रामीणों ने सरकारी मदद की गुहार लगाई है।

वरुण विहार में भी घटा पानी
दक्षिण के वरुण विहार, गुजैनी, बर्रा आठ और पांडू नदी के अन्य डूब क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी कम हुआ है। पांच दिन पहले यहां अचानक बाढ़ का पानी आ पहुंचा था। हालांकि अस्थाई रूप से टेंट लगाकर रहने वाले लोग अब भी बस्ती में नहीं लौटे हैं। लोगों को अभी और बारिश की उम्मीद है। इससे दोबारा जलभराव हो सकता है। बर्रा विश्व बैंक के कंपोजिट स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें