डॉ. अनुष्का तिवारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हुई दो इंजीनियरों की मौत से चर्चा में आए केशवपुरम के इंपायर क्लीनिक का लाइसेंस निरस्त हो गया है। अब इसका नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि लाइसेंस के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। जब तक कोर्ट केस चल रहा है, तब तक आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बुधवार को पुलिस की जांच में इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट किए जाने के साक्ष्य मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग लाइसेंस निरस्त होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह सवाल पैदा हो गया है कि दो साल से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ, तो क्लीनिक चल कैसे रहा था? सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक का दो साल से नवीनीकरण नहीं हुआ।