निरीक्षण करते नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सड़क पर कूड़ा फेंकने पर कृष्णापुरम के राम वाटिका मैरिज लाॅन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने यह कार्रवाई 15वें वित्त से कराए गए कार्यों का जायजा लेने के दाैरान की।
उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक अमित मल्होत्रा को चेतावनी दी कि दोबारा कूड़ा फेंकने पर खुद ही हटाना होगा। उन्होंने कृष्णापुरम में रात में हुए पैचवर्क कार्योें में कोर कटिंग करा सैंपलिंग करने और उसकी जांच एचबीटीयू से कराने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट की समस्या बताने पर अवर अभियंता राकेश को दो दिन में नया पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीओडी ब्रिज से लेकर रामादेवी तक ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई, टूटी ग्रिल आदि को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। नौबस्ता से बर्रा बाईपास के बीच हाईवे पर कूड़ाघर में ढेर देख संस्था से कूड़े का उठान कराने और 20 हजार रुपये का यूजर चार्ज वसूल कर भविष्य के लिए सचेत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण करते नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में ठीक कराएं लोडर
कृष्णानगर ट्रांसफर स्टेशन के बगल में एक खराब लोडर खड़ा मिला। जोनल स्वच्छता अधिकारी ने बताया कि यह लोडर कई दिन से इसी अवस्था में खड़ा है। नगर आयुक्त ने तीन दिन में इसकी मरम्मत कराने या जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित फर्म अर्बन इन्वायरमेन्ट के मनीष पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण करते नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
डॉट नाला की मरम्मत करा सड़क बनाएं
वार्ड-9 अंतर्गत रविदासपुरम में बाईपास से सब्जी मंडी होते हुए छठ पूजा मार्ग पर 15वें वित्त आयोग से सड़क निर्माण प्रस्तावित है। चौराहे पर पर डाॅट नाला धंसने से एक बड़ा गड्ढा हो गया है। नगर आयुक्त ने तीन दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जलकल महाप्रबंधक को डाॅट नाले की मरम्मत कराने के निर्देश दिए जिससे सड़क निर्माण हो सके।