फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट अस्पताल में गार्ड ने तीमारदार को थप्पड़ मारा, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 14 Apr 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल में तीमारदार से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैलट अस्पताल में गार्ड ने एक रोगी के तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही अस्पताल के अधिकारियों के पास पहुंचा जिसे लेकर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में तीमारदार और गार्ड में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस होती नजर आ रही है। अचानक गार्ड तीमारदार को थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद गार्डों ने मिलकर तीमारदार को जमकर पीटा और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। वीडियो सोमवार देर रात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

http://
विज्ञापन

इसमें कल्याणपुर निवासी अभय अपनी मां को भर्ती कराने गए थे। भर्ती कराने के बाद वे चले गए। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर दोबारा पहुंचे। तभी बाइक खड़ी करने को लेकर गार्ड ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। जांच करा रहे हैं। मारपीट का अधिकार किसी को नहीं है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें