जीएसवीएम कैंपस में बरसाती नाले चोक हुए
- फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीवर लाइन छह फीट नीचे के बजाय ऊपर पड़ गई है। नाले चोक हैं। जरा सी बारिश होने पर बंगलों में पानी घुस जा रहा है। इससे परिसर में डेंगू, चिकुनगुनिया, वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने महापौर, डीएम, नगर आयुक्त से शिकायत की है। कैंपस प्रभारी डॉ. एसके बर्मन ने बताया कि अप्रैल में पानी की लाइन बिछाने के चक्कर में जल संस्थान ने सीवर लाइन तोड़ दी थी।
बंगलों में घुस रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सीवर लाइन के चैंबर ऊपर बना दिए जिससे पानी भर रहा है। बरसाती नाली चोक हो गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्थिति से अवगत कराया गया। कॉलेज प्रबंधन ने अफसरों को पत्र लिखे हैं। महापौर प्रमिला पांडेय को कैंपस के हालात बताए।
बंगलों में घुस रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय चौधरी के बंगले में जेट मशीन बुलाकर पानी साफ कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि सीवर लाइन ठीक नहीं हुई तो इस बार भी बारिश में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहेगा।