फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बड़ा हादसा: देखते ही देखते फटी जमीन, आंगन में बने गड्ढे में समाई युवती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fri, 28 Aug 2026 07:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन की तैयारी कर रही युवती आंगन की जमीन अचानक धंसने से उसमें समा गई। हादसे के वक्त युवती बाथरूम से बाहर निकलकर कजलिया प्रवाहित करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
आंगन में बना गड्ढा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवामीर गांव में विनोद सविता की पुत्री यशी (18) घर के अंदर बोरवेल में सुबह करीब सात बजे गिर गई। पिता विनोद ने बताया कि सुबह बेटी यशी रक्षाबंधन की तैयारियों में लगी थी।

नहाकर बाथरूम से बाहर निकली और कजलिया तालाब में प्रवाहित करने के लिए जा रही थी। तभी बाथरूम से बाहर निकलते ही आंगन में अचानक एक बड़ा होल हो गया और देखते ही देखते बेटी उसी में समा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


http://


अचानक
जमीन धंसने से हुआ हादसा
पिता के मुताबिक, तीन वर्ष पहले घर के अंदर बोरिंग करा रहे थे, लेकिन बोरिंग सफल न होने के बाद बोरिंग बाहर करवाई गई थी। अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौजूद है और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें