सौरभ अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी प्रियंका, पांच वर्षीय बेटा शौर्य और मां राजरानी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
लोगों ने शोर मचाकर पीछा किया तो चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि चालक रास्ते में अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए भाग रहा था। हालांकि, चालक के नशे में होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।