फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: इनामी बदमाश तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार, जानलेवा हमले में था वांछित; फायरिंग कर हुआ था फरार

Sat, 18 Jul 2026 06:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: अछल्दा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित हनुमंतपुर पुलिया के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनि उर्फ राजा यादव निवासी करहाता, थाना कुदरकोट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अछल्दा थाने में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में भी दर्ज हुआ मुकदमा

बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें