अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में शनिवार सुबह प्लास्टिक कटर मशीन का ग्राइंडर चेंबर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें फैक्टरी प्रबंधन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
आर्यनगर निवासी सुनील अग्रवाल की सचेंडी में हाईवे किनारे फैक्ट्री है। इसमें पुराने प्लास्टिक को रीसाइकिल कर नए उत्पाद बनाए जाते हैं। शनिवार दोपहर सचेंडी कस्बा निवासी विकास वर्मा (35) दूल गांव निवासी मोहित कटर मशीन में प्लास्टिक डाल रहे थे। तभी वहां रखी केमिकल स्प्रे (प्लास्टिक को चिपकने में इस्तेमाल करना) की बोतल चेंबर में जा गिरी।
केमिकल स्प्रे ज्वलनशील होने के चलते ग्राइंडर चेंबर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से मोहित बुरी तरह से झुलस गया, वहीं विकास के दोनों हाथ जल गए। मोहित को पनकी स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। वहीं विकास का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।