फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लास्टिक फैक्टरी का ग्राइंडर चेंबर फटा, दो मजदूर झुलसे, एक आईसीयू में भर्ती

Sat, 17 Dec 2022 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के सचेंडी स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में शनिवार सुबह प्लास्टिक कटर मशीन का ग्राइंडर चेंबर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें फैक्टरी प्रबंधन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


आर्यनगर निवासी सुनील अग्रवाल की सचेंडी में हाईवे किनारे फैक्ट्री है। इसमें पुराने प्लास्टिक को रीसाइकिल कर नए उत्पाद बनाए जाते हैं। शनिवार दोपहर सचेंडी कस्बा निवासी विकास वर्मा (35) दूल गांव निवासी मोहित कटर मशीन में प्लास्टिक डाल रहे थे। तभी वहां रखी केमिकल स्प्रे (प्लास्टिक को चिपकने में इस्तेमाल करना) की बोतल चेंबर में जा गिरी।

केमिकल स्प्रे ज्वलनशील होने के चलते ग्राइंडर चेंबर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से मोहित बुरी तरह से झुलस गया, वहीं विकास के दोनों हाथ जल गए। मोहित को पनकी स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। वहीं विकास का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें