फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मातम; दो युवकों समेत तीन ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Mar 2026 03:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 चकेरी, रावतपुर और नरवल इलाके में दो युवकों सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को खुदकुशी के तीन मामले सामने आए हैं। चकेरी, रावतपुर और नरवल में दो युवकों सहित तीन लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रावतपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, तीसरी घटना नरवल थाना क्षेत्र की है, जहां एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें