फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लापता इंजीनियरिंग छात्र के दादा की सदमे से मौत, एचीबीटीयू से कर रहा है बीटेक की पढ़ाई

Mon, 22 Feb 2021 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लापता छात्र धीरज सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर से लापता इंजीनियरिंग छात्र धीरज सिंह के दादा की सदमे से मौत हो गई। पोते का कोई सुराग न लगने से वे बहुत परेशान थे। शनिवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। करीब दो सप्ताह बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


मोबाइल बंद होने से सर्विलांस टीम भी कुछ मदद नहीं कर पा रही है। फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी श्याम बाबू का बेटा धीरज सिंह कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है।

आठ फरवरी को वह खागा फतेहपुर में रहने वाले अपने भाई के घर से एचबीटीयू के हॉस्टल आया था। कुछ मिनट रुकने के बाद बैग उठाकर चला गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन


श्याम बाबू ने बताया कि धीरज के गायब होने के बाद से उनके पिता राम रतन (85) सदमे में थे। न किसी से कुछ बोलते थे और न ही सही से खा-पी रहे थे। शनिवार को घर में बैठे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। श्याम बाबू का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें