फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे

विज्ञापन
नौहानौगांव में सिलिंडर से उठती लपटें। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के नौहा नौगांव के एक घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। खाना बना रही महिला व आग बुझाने के प्रयास में दो युवक झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। झुलसी महिला समेत दो युवकों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौहा नौगांव निवासी संजय वर्मा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को पत्नी रेखा उनकी पत्नी रेखा देवी शनिवार को खाना बना रही थी। गैस लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। रेखा ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ गई। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे। गांव के सर्वेश ने सिलिंडर को घर के बाहर निकाल कर खुले मैदान में फेंका। इसके बाद ग्रामीणों ने गीले बोरे डालकर सिलिंडर की आग बुझाई। आग से रेखा, सर्वेश व रमन सिंह झुलस गए। वहीं आग बुझने के बाद दमकल कर्मी गांव पहुंचे। एसडीएम अंजू वर्मा घटना की जानकारी है। जांच में किसी प्रकार की क्षति न होने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें