फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाती से विवाद के बाद बाबा ने जहर खाकर दी जान, कहासुनी और मारपीट से थे आहत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 02 Oct 2026 09:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पतारा चौकी अंतर्गत बरनाव गांव में नाती की करतूत से दुखी होकर बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, शराबी नाती ने गुरुवार शाम बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में पतारा चौकी क्षेत्र के बरनाव गांव में एक बुजुर्ग ने नाती से विवाद के बाद दुखी होकर जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामस्वरूप (60) का अविवाहित नाती लाल सिंह उनके पास ही रहता था।

विज्ञापन

वृद्ध के बेटे कमल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि लाल सिंह के माता पिता न होने के कारण वह तीन साल की उम्र से यही रहता था। गुरुवार को उसने देर शाम शराब पीकर रामस्वरूप से बहस की और उनके साथ मारपीट भी की। इससे आहत होकर रामस्वरूप ने शुक्रवार दोपहर जहरीली दवा खा ली।

विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जब तक घर वालों को पता चलता, तब तक उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पतारा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज दीपक गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें