फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर ग्रामीण मजदूर सभा ने राज्यपाल को भेजा पत्र, 600 रुपये दिहाड़ी समेत रखीं ये पांच सूत्री मांगें

Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: समाजवादी पार्टी की कानपुर ग्रामीण मजदूर सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 600 रुपये करने और 300 दिन काम देने समेत 5 सूत्री मांगें रखीं। उन्होंने सरकार की नीतियों और पुलिस उत्पीड़न पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
कानपुर ग्रामीण मजदूर सभा ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की कानपुर ग्रामीण मजदूर सभा ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी समेत पांच प्रमुख मांगें रखी गईं। जिलाध्यक्ष ओमकार यादव ने कहा कि प्रदेश के किसान और नौजवान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं, पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार न मिलने के कारण आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को साल में 300 दिनों का कार्य दिवस और प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी दी जाए। श्रम पोर्टल को तुरंत खोला जाए और लाभार्थियों को उसका लाभ दिया जाए। पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएँ और नई श्रम संहिता को समाप्त किया जाए। प्रदेश के लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से रोका जाए।पुलिस द्वारा दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद किया जाए आदि मांगे शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें