फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पैराशूट फैक्टरी कर्मी के घर से डेढ़ लाख का माल चोरी, पत्नी गई थीं दवा लेने

Sun, 25 May 2025 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पैराशूट फैक्टरी कर्मी के घर चोरी की घटना सामने आई। मामला रेलबाजार क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलबाजार क्षेत्र में शुक्रवार को पैराशूट फैक्टरी कर्मी के बंद घर से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत 1.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जीटी रोड डिफेंस कॉलोनी टाइप-2 निवासी सुरेश चंद्र वर्मा पैराशूट फैक्टरी में टेलर हैं। वह कालोनी में चौथी मंजिल में रहते हैं। 23 मई को वह सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गए, जबकि पत्नी रोशनी बच्चे को लेकर लक्ष्मीपुरवा स्थित बहन के यहां दवा लेने चली गईं थी।

विज्ञापन


शाम पांच बजे जब वह घर वापस लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। उनके होश उड़ गए। अंदर अलमारी भी खुली मिली। चोरों ने आठ हजार की नकदी समेत 1.50 लाख के जेवर चोरी कर लिए। उन्होंने कॉलोनी के कुछ लोगों पर संदेह जताया। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें