चित्रकूट में शहर के एक मोहल्ले की युवती को कार में बैठाकर स्कूल ले जाने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि अर्की गांव निवासी शुभम सिंह का उसके घर आना जाना था।
विज्ञापन
वह कार से 21 मई को उसकी बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ दिन तक ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे डरी बेटी ने घर में पूरी जानकारी दी। शनिवार को महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पूरी घटना बताई। इस मामले में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।