फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएमसी स्टेशन को मंजूरी, विभिन्न कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपये जारी, गोविंदपुरी-सेंट्रल का घटेगा दबाव

Tue, 04 Aug 2026 03:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे बोर्ड ने कानपुर के जूही स्थित जीएमसी में नया स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। चार प्लेटफार्म वाले इस नए स्टेशन के शुरू होने से गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लगभग 100 ट्रेनों का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
जूही के जीएमसी में बनेगा नया स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे बोर्ड ने जूही के जीएमसी में नया स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। चार प्लेटफार्म वाले इस स्टेशन के शुरू होने से गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीएमसी स्टेशन शुरू होने के बाद करीब 100 ट्रेनों का लोड कम हो सकेगा।

विज्ञापन

इससे दोनों प्रमुख स्टेशनों पर नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी। ट्रेनों को प्लेटफार्म खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आउटर पर रुकने की समस्या कम होगी। हावड़ा रूट पर कानपुर सेक्शन में गोविंदपुरी और चंदारी के बीच बनने वाला यह स्टेशन किदवईनगर, जूही, परमपुरवा, बसंतीनगर और बारादेवी समेत आसपास के क्षेत्रों का नजदीकी स्टेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें