फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रक्षाबंधन तक हर मंगलवार खुलेगा गोविंदनगर बाजार, व्यापार मंडल बैठक में लिया फैसला, प्रशासन को दी सूचना

Tue, 04 Aug 2026 03:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए गोविंदनगर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी के बावजूद हर मंगलवार बाजार खुला रखने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गोविंदनगर मार्केट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गोविंदनगर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी के बावजूद हर मंगलवार बाजार खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार खोलने की लिखित सूचना श्रमायुक्त और जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। बैठक में अभिषेक त्रिपाठी, पवन शुक्ला, राजपाल विज, गोविंद गुप्ता, बंटी चौहान, पुनीत त्रिपाठी, दीपक, गौरव, नितिन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें