दंगल मूवी का गाना 'ऐसी धाकड़ है' तो आपको याद ही होगा... तब तो वो किरदार भी जरूर याद होगा जो फिल्म में सबके पुर्जे फिट करता नजर आता है। भई.. ये तो हुआ पर्दे का कमाल लेकिन क्या आपको पता है कानपुर जैसे छोटे शहर में असलियत में एक ऐसी ही धाकड़ छोरी रहती है जिसने अच्छे-अच्छों की छुट्टी बुलवा दी है।
स्नेहा सिंह उर्फ डॉली सिंह
लेकिन इस छोटे शहर की लड़की के हौंसलों को उड़ान मिलना बाकी रह गया था। अब जब इसे बेहतरीन मंच भी मिल गया है तो देखिए अब इसका असली कमाल।
ढोल पर झूमते स्नेहा के परिवार वाले
आपको बता दें जोरआजमाइश के लिए ये कुश्ती में नहीं बल्की कबड्डी के कोट पर उतरने वाली है। कानपुर की कबड्डी खिलाडी का नाम है स्नेहा सिंह उर्फ डॉली सिंह।
स्नेहा सिंह परिवार के साथ खुशियां मनाती हुई
स्टार गोल्ड के पापुलर शो प्रो कबड्डी में इनका सेलेक्शन हुआ है। इस पर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कानपुर के बर्रा स्थित इनके निवास स्थान पर प्रो कबड्डी में सेलेक्शन हो जाने के बाद जश्न का माहौल नजर आया। जमकर खुशियां मनाई गई। घर पहुंचने पर डॉली के घर वालों ने ढो़ल बजवा कर अपनी धाकड़ छोरी का स्वागत किया। यहीं नहीं मौहल्ले भर में मिठाईया बांटी गई।
स्नेहा के घर वाले बहुत खुश है कि उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन किया है साथ ही साथ कानपुर का भी नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश कबड्डी की खिलाडी स्नेहा सिंह ने बताया कि वो तमिलनाडू में सीनियर नेशनल कबड्डी का मैच खेलने गयी थीँ वहीं पर प्रो कबड्डी के लिये ट्रायल हुआ जिसमें पहली लिस्ट में मेरा नाम सिलेक्ट हुआ।प्रो कबड्डी में नाम आने से वो काफी खुश हैं और वो देश के लिये भी खेलना चाहतींं है।