जीआरपी स्टेशन के पास बैठीं दोनों बच्चियां
बदलता समाज चाहे जितना हाईटेक होता जा रहा हो लेकिन लोगों की सोच अभी भी रूढ़िवादिता से ग्रसित हैं। यूपी के औरैया जिले में गुरुवार को जो मामला सामने आया है उसने ‘बेटी का दर्द’ इस कदर चलकाया कि पुलिसवालों की आंखें भी भर आईं।
औरैया जिले के रेलवे स्टेशन फफूंद पर दो सगी बहनें संदिग्धावस्था में बैठी दिखीं। जी.आर.पी पुलिस दोनों को चौकी ले आई। यहां उनकी जेब से एक पर्ची मिली जिसमें दोनों लड़कियों को जिला कन्नौज बर्रा खानपुर निवासी बताया गया।