कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने घर के आंगन पर गिरिराज महाराज का अद्भुत चित्र बनाकर पूजा-अर्चना की। श्री गोवर्धन महाराज…तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो।
गीत गाते हुए महिलाओं ने परिक्रमा लगाई, तो हर घर में गोवर्धन की सात कोस की परिक्रमा का दृश्य जीवंत हो उठा। पूजा अर्चना के साथ दूध, दही,खिल, कढ़ी - भात का भोग लगा के सुख समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी भी की।