फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में तीन दिन से झमाझम बारिश, रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना, सर्विस रोड पर जलभराव से मुश्किलें

Thu, 06 Aug 2026 01:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में बीते तीन दिनों से लगातार जारी झमाझम बारिश के चलते मौसम बेहद सुहावना हो गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार हो रही बरसात के कारण कस्बे की सर्विस रोड पर जलभराव हो गया है, जिससे अन्य दिनों की तुलना में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
घाटमपुर में सर्विस रोड पर जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, जिससे तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों के दौर ने पूरे इलाके का मौसम सुहाना कर दिया है। लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर भी साफ दिखने लगा है। घाटमपुर कस्बे की मुख्य सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन





दुकानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया

पानी भरने और लगातार फुहारें छूटने के कारण अन्य सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही, जिससे दुकानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि मौसम के इस सुहावने रूप से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन जलभराव की समस्या ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें