फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘टैटू बनवाना पड़ा भारी’, हैलट में एचआईवी पीड़ित महिला मिली, डॉक्टर बोले- दूषित सुई हो सकती है जिम्मेदा

Sat, 18 Jul 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में आई एक महिला में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों को आशंका है कि महिला ने हाल ही में टैटू बनवाया था, जिसमें दूषित सुई के इस्तेमाल से यह जानलेवा वायरस फैला हो सकता है।
विज्ञापन
टैटू बनवाना पड़ा भारी, हैलट में आई महिला को एचआईवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट अस्पताल में चार दिन पहले एक महिला में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। करीब एक महीने पहले त्वचा रोग विभाग में प्राइवेट पार्ट में गंभीर संक्रमण (जेनिटल इंफेक्शन) की शिकायत लेकर आई थी। उसकी जांच के बाद यह खुलासा हुआ। वहीं, महिला ने टैटू भी बनवाया था।

विज्ञापन

ऐसे में डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि टैटू बनाते समय इस्तेमाल की गई दूषित और असंक्रमित सुई के कारण महिला इस जानलेवा वायरस की शिकार हुई होगी। रोगी का इलाज कर रहे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेतांक ने बताया कि अभी सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि महिला के टैटू बनवाने से एचआईवी हुआ है।

बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है
डॉ. श्वेतांक ने बताया कि महिला को एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी (एआरटी) सेंटर भेजा गया। हालांकि वहां से परिवार प्राइवेट केंद्र चला गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है और रोगी को जीवन भर बेहद सतर्कता के साथ दवाएं लेनी पड़ती हैं।

एचआईवी ही नहीं कई अन्य त्वचा रोग भी हो रहे
टैटू के शौकीनों को आगाह करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि टैटू से सिर्फ एचआईवी ही नहीं बल्कि कई अन्य त्वचा रोग भी हो रहे हैं। टैटू में इस्तेमाल होने वाली लाल और हरे रंग की स्याही के कारण कुछ लोगों को एलर्जी का खतरा होता है। इसके चलते त्वचा पर दर्दनाक व खुजलीदार चकत्ते उभर आते हैं।
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है
उन्होंने कहा कि हमेशा किसी अच्छी, साफ-सुथरी और प्रमाणित जगह से ही टैटू बनवाएं। टैटू आर्टिस्ट पर दबाव बनाएं कि वे आपके सामने ही सील पैक से नई और कीटाणुरहित सुई निकालें। टैटू बनवाने से पहले इस्तेमाल होने वाले रंगों और औजारों की स्वच्छता को लेकर पूरी तसल्ली कर लें। आपकी छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें