फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हत्यारोपी को घर में दी थी पनाह, प्रेमिका को परेशान करने पर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शाहजहांपुर के युवक पर 50 हजार इनाम था। बहन के घर केशवपुरम में फरारी काट रहा था। एसटीएफ और अरमापुर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर निवासी शातिर की हत्या के आठ महीने पुराने मामले को एसटीएफ और अरमापुर पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को जेल भेज दिया। उन्हें शनिवार को उठाया था। पुलिस की सख्ती में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया है। अपराधी की बहन के कहने पर जिस युवक ने उसे अपने घर में पनाह दी थी उसकी प्रेमिका से अपराधी ने नजदीकियां बना ली। इस पर युवक ने 15 दिसंबर को उसे मौत के घाट उतार दिया। उसका शव बोरे में भरकर अरमापुर नहर में फेंक दिया था। शातिर हत्या के मामले में फरार चल रहा था उस पर 50 हजार का इनाम था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने व्हाट्सएप ग्रुप में पति के हाथ का टैटू देखकर पहचान की थी। ननद और भांजों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


अरमापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी शेखर मौर्य पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज थे। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। हत्या के मुकदमे में वह फरार चल रहा था। तीन दिसंबर 2024 को फरारी काटने रावतपुर केशवपुरम में बहन सीमा के घर आया। बहन ने केशवपुरम में मिलने वाले कुलदीप दुबे के घर रुकवा दिया। कुलदीप उसके मुकदमे की पैरवी भी करवा रहा था। पैरवी में खर्च के लिए उसने 10 लाख रुपये की मांग की तो बहन सीमा, भांजी और बड़े भाई अजीत ने शेखर की पत्नी के जेवर बेचने का दबाव बनाकर 16 दिसंबर 2024 को पैसे की व्यवस्था कराई। इसी दौरान शेखर की कुलदीप दुबे की प्रेमिका से मुलाकात हो गई। वह उसे परेशान करने लगा।
 
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप ने समझाया लेकिन वह नहीं माना तो उसे मौत के घाट उतार दिया। कुलदीप ने शेखर मौर्य की मौत की सूचना सीमा के बेटों अभय और युवराज को दी। तीनों ने मिलकर शव को बोरे में भरकर अरमापुर नहर में फेंक दिया। वह शेखर की पत्नी को गुमराह करते रहे कि कहीं लापता हो गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले व्हाट्सएप ग्रुप में शेखर मौर्य के हाथ में बना मां शब्द का टैटू देखकर पत्नी अरमापुर थाने आई तो उसे हत्या होने की जानकारी हुई। उसने पति की बहन और दोनों भांजों पर हत्या का आरोप लगाया था। उधर एसटीएफ हत्यारोपी शेखर की तलाश में कई दिनों से लगी थी। टीम को शेखर की मौत का इनपुट मिला तो टीम ने शनिवार को उसकी बहन, बहनोई और दोनों भांजों को उठाया तब उसकी हत्या का राज खुला।

पुलिस ने रविवार को कुलदीप दुबे, अभय कुशवाहा, युवराज कुशवाहा और शाहजहांपुर निवासी अजीत मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पत्नी का आरोप है कि अजीत ने बहन सीमा और रिंकेश से मिलकर बीमार पिता पर दबाव बनाकर पूरी संपत्ति अपने नाम कर ली। अरमापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि हत्यारोपी केशवपुरम में बहन के घर फरारी काट रहा था। उसका शव अरमापुर नहर में मिला था। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें