फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर गैस संकट: सिलिंडर के लिए लंबी कतार में खड़ी युवती बेहोश, 15 दिन से बुकिंग पर भी खाली हाथ लौट रहे लोग

Wed, 11 Mar 2026 11:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी की चंदेल गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी लंबी कतार में राधा नामक युवती बेहोश हो गई। लोगों ने 15 दिन से गैस न मिलने और अव्यवस्था का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिलिंडर की लंबी कतार में खड़ी युवती बेहोश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गैस संकट का नजारा मंगलवार को गुजैनी स्थित चंदेल गैस एजेंसी पर देखने को मिला। गैस सिलिंडर पाने की जद्दोजहद में घंटों से कतार में लगी एक युवती राधा अचानक गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। युवती के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन

लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का दर्द छलक पड़ा। लोगों का कहना है कि वे पिछले 15 दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद रोज सुबह से शाम तक कतार में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा। स्थिति यह है कि कई परिवारों को गैस लिए हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है और घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

http://



न फोन मिलता है, न अधिकारी सुनते हैं

एजेंसी पर मौजूद लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस एजेंसी का फोन कभी नहीं मिलता है। जब सीधे एजेंसी पहुंचते हैं, तो उन्हें कतार में लगने को कह दिया जाता है, लेकिन घंटों खड़े होने के बाद अंत में स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें