फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साइबर अपराधियों पर लगेगा गैंगस्टर, आईजी रेंज बोले हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी

Wed, 10 Feb 2021 05:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। रेंज के सभी जिलों के शातिर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके निर्देश आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को साइबर थाने के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन


ट्रैफिक लाइन में रेंज स्तर का साइबर थाना है। यहां कानपुर के साथ कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हालांकि अभी तक बाहरी जिलों के केस दर्ज नहीं हुए हैं। आईजी ने बताया कि पकड़े जाने पर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।

कानपुर में पांच गिरोह चिह्नित किए गए हैं। एक सप्ताह में अन्य गिरोह को भी चिह्नित करना है। आईजी के मुताबिक रेंज के सभी जिलों में करीब दो सौ साइबर अपराधी चिह्नित हैं। इनकी संख्या बढ़ेगी। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विवेचना में तेजी लाएं, अपराधियों को भेजें जेल
साइबर थाने में अब तक 14 केस हो चुके हैं। पांच केसों में चार्जशीट दाखिल हुई है। छह आरोपी ही जेल भेजे गए हैं। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। सीओ और थानेदार को निर्देश दिए हैं कि बचे केसों की विवेचना तेज कर आरोपियों को जल्द ट्रेस कर जेल भेजें। फिर चार्जशीट लगा गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। आईजी ने बताया कि थाने का इंटीरियर सही कराया जाएगा। स्टेशनरी समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें