फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंसे पुल से निकल सकेंगे सिर्फ दोपहिया व पैदल

विज्ञापन
सिठमरा नहर पुल पर आवागमन पर रोक के लिए बनाई गई दीवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। सिठमरा नहर पुल करीब डेढ़ फीट धंस गया था। दूसरे दिन सिंचाई विभाग के अफसरों ने पुल के दोनों छोर पर तीन फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई। पुल से चार पहिया व भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। हालांकि दुपहिया व पैदल यात्रियों के लिए चार फीट जगह छोड़ दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ओवरलोड ट्रक के निकलने के दौरान सिठमरा नहर पुल करीब डेढ़ फीट धंस गया था। इसके बाद भारी व चार पहिया वाहनों का आवगमन बिल्कुल बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी कार सवार निकलते रहे। मंगलवार को सिंचाई विभाग इटावा रेंज के अफसरों ने पुल के दोनों छोर पर करीब तीन फीट ऊंची दीवार खड़ी करवा दी। अब पूरी तरह से ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पैदल राहगीर व बाइक निकलने के लिए करीब चार फीट जगह छोड़ दी गई है। यह पुल कई गांवों को जोड़ता है। पुल धंसने के बाद अब भारी वाहन रूरा, जुरिया व झींझक नहर पुल से होकर गुजर रहे हैं। जबकि इन पुलों की भी मियाद पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से भारी वाहनों पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पुल निर्माण में लग सकता है वक्त
कानपुर देहात। सिंचाई विभाग के इटावा शाखा में 19 पुल अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं। इनमें से कई पुल ऐसे हैं, जहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। जो कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। जर्जर पुलों के निर्माण के लिए विभाग की ओर एस्टीमेट भेजा गया था, लेकिन कई त्रुटियों के कारण उसे संशोधित करने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय अफसरों की माने तो संशोधित एस्टीमेट भेजने व शासन से बजट पास होने में लंबा वक्त लग सकता है।
-भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दीवार खड़ी की गई है। जर्जर पुलों का संशोधित स्टीमेट बनाकर जल्द भेजा जाएगा। बजट आने के बाद इन पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अरविंद यादव, जेई सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें