Kanpur News: जिला बदर गैंगस्टर अजय ठाकुर ने दरोगा और सिपाही पर वसूली के आरोप लगाए हैं। गैंगस्टर का कहना है कि जिला बदर होने के बावजूद जिले में रहने के एवज में 50 हजार प्रति माह मांगे गए हैं।
कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस रोज नए गुल खिला रही है। अब जिला बदर गैंगस्टर द्वारा एक चौकी इंचार्ज और सिपाही पर वसूली का आरोप लगाया गया है। गैंगस्टर अजय ठाकुर ने बताया कि जिला बदर होने के बावजूद जिले में रहने के एवज में 50 हजार प्रति माह मांगे गए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर का आरोप लगाते वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बर्रा चौकी में मौजूदगी का है। वीडियो में गैंगस्टर बर्रा चौकी प्रभारी दीपक गिरी पर प्रतिमाह 50 हजार वसूली का आरोप लगा रहा है।
जेल भेजने की दी धमकी
साथ ही, चौकी बुलाकर धमकाने का आरोप भी लगाया है। गैंगस्टर ने कहा है कि अवैध वसूली न देने पर जेल भेजने की धमकी दी है। अजय ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुट गई है।