फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डोमनपुर क्षेत्र के गंगा कटरी, गौशाला इलाके बढ़ा गंगा का जलस्तर, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 17 Aug 2025 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ डोमनपुर क्षेत्र के गंगा कटरी, गौशाला इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और गांव में पानी घुसने की स्थिति बन रही है। जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजस्व विभाग की टीम लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। गांव के जूनियर विद्यालय में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जलस्तर पर नजर रखने के साथ-साथ जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि यदि जलस्तर बढ़ता है तो लोग तुरंत अपने खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं लेकर सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं या फिर राजस्व टीम को सूचित करें। एसडीएम ने आशंका जाहिर की हे कि देर रात तक गंगा का जलस्तर एक से डेढ़ फीट तक बढ़ सकता है। बैराज से छोड़े गए पानी के कारण गंगाजल में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें