फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चकेरी में ढाई करोड़ की जमीन हड़पने का मुख्य आरोपी पीयूष जायसवाल 19 माह बाद गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 08:04 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक संस्था की करीब ढाई करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने 19 माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी रविवार रात फीलखाना क्षेत्र से की गई।
विज्ञापन
आरोपी पीयूष जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक संस्था की ढाई करोड़ रुपये की कीमती जमीन हड़पने के चर्चित मामले में चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और 19 महीने से फरार चल रहे फीलखाना के चावल मंडी निवासी पीयूष जायसवाल को रविवार रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

विज्ञापन

अवनीश दीक्षित समेत 12 पर दर्ज हुई थी एफआईआर

इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा जनवरी 2025 में पीड़िता की शिकायत पर हुआ था। पीड़िता ने चकेरी थाने में कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र पांडेय सहित 08 नामजद और 04 अज्ञात समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने आपस में सांठगांठ कर संस्था की लगभग 2.50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराए और उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।

पुलिस ने फीलखाना से दबोचा

घटना के बाद से ही मुख्य साजिशकर्ता पीयूष जायसवाल लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। रविवार रात चकेरी पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी फीलखाना स्थित अपने आवास के पास मौजूद है।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चकेरी थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के साथ-साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें