फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन दिन में चेतावनी बिंदु पार कर सकता गंगा का जलस्तर

Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अफसरों ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा का जलस्तर दो से तीन दिन में चेतावनी बिंदु के ऊपर जा सकता है। इसे देखते हुए अधिकारियों से गंगा से सटे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। गुरुवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 112.950 मीटर है। यह चेतावनी बिंदु 114 मीटर से करीब एक मीटर कम है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर अभी 111.420 मीटर पर है।
विज्ञापन


गुरुवार को हरिद्वार से 22 लाख 69 हजार 32 और नरौरा से एक लाख 50 हजार 798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसे देखते हुए बैराज के सभी 30 गेट खोलकर पांच लाख 44 हजार 373 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
गंगा के चेतावनी बिंदु के पार करने पर बैराज के नीचे गंगा नदी के बाएं व दाएं तट पर स्थित ग्राम लोधवा खेड़ा, शिवदीनपुरवा, डल्लापुरवा, चैनपुरवा, भगवानदीन पुरवा, धारमखेड़ा, देवनीपुरवा, लक्ष्मणपुरवा बनियापुरवा, नई बस्ती, मंगलपुरवा बड़ा, मंगलपुरवा छोटा, पहाडीपुर, कटरी शंकरपुर सराय, ग्राम गंगा बैराज नई बस्ती, नत्थापुरवा, रामनिहालपुर, मेघनपुरवा, कल्लूपुरवा व कच्ची मड़ैया गांवों, दोनों तरफ तट के किनारे बसे लोगों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता बैराज निर्माण खंड-2 पंकज गौतम ने बताया कि अभी तो गंगा का जलस्तर घटा है लेकिन दो से तीन दिन में यह चेतावनी बिंदु पार कर सकता है। गंगा से सटे इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें