फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खतरे के निशान से सिर्फ 36 सेमी दूर गंगा, कई इलाकों में घुसा पानी…अवर अभियंता बोले- इलाकों पर है नजर

Sun, 17 Aug 2025 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 36 सेंटीमीटर कम रह गया है, जिससे तिवारी घाट बस्ती में पानी भर गया है। इसके चलते आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
गोताखोर मोहल्ला में नाव से आवागमन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में गंगा खतरे के निशान से मात्र 36 सेंटीमीटर कम है। पीछे से आ रहे पानी की वजह से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर कटरी व गंगा से सटे आसपास के इलाकों में दिख रहा है। तिवारी घाट बस्ती में गंगा का पानी घुस गया है। यहां के आठ परिवारों को मन्नीपुरवा स्कूल में शिफ्ट किया गया है। शनिवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 114.64 मीटर था। यह खतरे के निशान 115 मीटर से मात्र 36 सेमी कम है। नरौरा से 1,50,798 तो हरिद्वार से 1,04,395 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन

इसे देखते हुए बैराज के सभी 30 गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। शनिवार को यहां से 4.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से रानी घाट के पास स्थित तिवारी घाट बस्ती में पानी घुस गया है। यहां के लोग चारों तरफ पानी से घिरे हुए हैं। आठ परिवारों को मन्नीपुरवा विद्यालय में सुरक्षित शिफ्ट किया गया है। पुराना कानपुर वार्ड के पार्षद वीरेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन से लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की मांग की है।

आनंद घाट तट पर भरा गंगा नदी का पानी - फोटो : amar ujala

शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 30 सेमी कम जलस्तर
शुक्लागंज की तरफ भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर 112.97 मीटर पर था जो चेतावनी बिंदु 113 मीटर से सिर्फ 30 सेंटीमीटर कम है। यहां गंगा किनारे बसे इलाकों तक पानी पहुंच गया है। इसे देखते हुए प्रशासन नजर बनाए हुए है।

रानीघाट मैं गंगा का जलस्तर बढ़ा गंगा किनारे घरों में घुसा पानी - फोटो : amar ujala
अब अन्य जिलों से कम पानी आ रहा है। अभी भी गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक से तीन सेमी बढ़ने के बाद जलस्तर घटेगा। जलस्तर व आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।  -अजय कुमार, अवर अभियंता, बैराज निर्माण खंड-2

खेवरा कटरी माजरा भगवान दिनकापुरवा गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala
भगवानदीनपुरवा में घुसा बाढ़ का पानी, फसल जलमग्न
गंगा बैराज के पास स्थित ख्योरा कटरी ग्राम पंचायत के मजरे भगवानदीनपुरवा की गलियों में शनिवार देर रात गंगा की बाढ़ का पानी पहुंच गया। बैराज हाईवे से भगवानदीनपुरवा गांव को जाने वाले एकमात्र सड़क पर करीब चार फीट तक पानी भर गया। नदी के पानी से होकर लोग खेतों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है। लोगो ने गंगा बैराज पर टेंट लगाने की जगहें चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आबादी के समीप भरा बाढ़ का पानी  - फोटो : amar ujala
पांच से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
क्षेत्रीय निवासी राजेश निषाद ने बताया कि कमर तक भरे पानी को मंझाकर घर जाना पड़ रहा है। इलाके के पिंटू कुमार निषाद ने बताया कि भोपालपुरवा में मेरा पशुबाड़ा है। सदर तहसीलदार विनय कुमार के अनुसार भगवानदीनपुरवा गांव के बाहर सड़क पर पानी आया है। अभी गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। तिवारीपुर में करीब पांच से अधिक परिवारों के घरों में पानी पहुंच गया था। सभी को कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट करा दिया गया है। अन्य को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें