पांच नाव, पांच नाविक, 10 गोताखोर मौजूद
वहीं, घाटों पर नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के चलते पांच नाव, पांच नाविक, 10 गोताखोर लगाए गए। महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए चार अस्थाई चेंजिंग रूम भी बनाए गए। इस दौरान घाट पर मोटर बोट से सुबह नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा स्नान करने वालों पर नजर रखते हुए व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा घाट अजय कुमार सिंह ने बताया कि घाट पर पुलिस तैनात रही।
करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
वहीं, रात तीन बजे गंगा स्नान करने को श्रद्धालुओं की भीड़ मिश्रा कॉलोनी घाट पर पहुंच गई। यहां पर जिलाधिकारी ने पूरी तरह से कटान होने के कारण रोक लगा रखी थी। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा और श्रद्धालुओं को आनंद घाट की ओर भेजा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि तड़के तीन बजे से लेकर सुबह नौ बजे के बीच करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।