गंगा का जलस्तर बढ़न से मोहल्लों में घुसा पानी
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज में उफनाई गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा है। 24 घंटे में तीन सेंटीमीटर बढ़ने के साथ जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर के सात सेमी. ऊपर पहुंच गया। पश्चिमी गंगाघाट के कटरी क्षेत्र के तीन मोहल्लों गोताखोर, चंपापुरवा और हुसैन नगर में पानी घुस गया है। 115 मकान पानी से घिर गए हैं। कुछ घरों में पानी घुसने से लोग छतों पर गुजर-बसर कर रहे हैं।
ऐसे में यहां रहने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोग अपने जरूरी कामकाज नावों से निपटा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पांच नावे लगाई गईं थी। गुरुवार को बढ़ाकर 10 नावें कर दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 112.040 मीटर रिकार्ड किया गया था, जो अगले दिन गुरुवार को शाम छह बजे बढ़कर 112.070 मीटर पर पहुंच गया।